शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
बेतिया नगर निगम के चतुर्दिक विकास हेतु महापौर,गरिमा देवी सिकारिया कृत्संकल्पित है, उन्होंने विकास की हवा चला दी है,शहर के विकास हेतु उन्होंने संवाददाता को बताया कि सघन शहरी क्षेत्र की बदहाल सड़कों कोअगले तीन माह में चकाचक बनाया जाएगा,इसी क्रम में नगर के सोवा बाबू चौक सेअवंतिका चौक,ट्रैफिक चौक,शीतला माई चौक,जंगी मस्जिद होते हुए खुदाबख्श चौक तक की रोड एवं नाला के नव निर्माण के लिए 3.26 करोड़ की योजना को नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित करने केआधार पर,अब नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा भी पारित करते हुए प्रथम किश्त काआवंटन अभी जारी कर दिया गया है।महापौर नेआगे संवाददाता को बताया कि इस सड़क निर्माण की योजना को दोअन्य प्रमुख सड़कों से जोड़ा जाएगा। शहर के विकास में उन्होंनेअपना योगदान देकर शहरवासियों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि एक महिला महापौर ने विकास के लिए जो भी कम अभी तक उठाया है वह एक कीर्तिमान है,यही कारण है कि
समाज की सेवा में लगी यह महिला महापौर,राज्यऔर राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित होकर बेतिया नगर निगम के वासियों के साथ साथ जिला को गौरवान्वित कर रही हैं।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026