Tranding

बिहार दिवस और विश्व जल दिवस पर टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल में कई कार्यक्रम मनाया गया

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

22 मार्च को हर साल हम सभी बिहार दिवस और विश्व जल दिवस मनाते है, ताकि पानी के महत्व को समझा जा सके और जल के सही उपयोग और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। इससे उद्देश्य को बताते हुए स्कूल के निदेशक डॉक्टर शशि भूषण कुमार ने कहा कि जल संकट,जल प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से संबंधित समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करना इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है। इसकी शुरुआत 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 मार्च को विश्व जल दिवस घोषित किया था। इस अवसर पर पौधा भी लगाया गया। वहीं स्कूल की प्राचार्या पिंकी कुमारी ने बिहार दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक बतया और बिहार की गरिमा को बताया। बच्चों ने भी अपने और से बिहार दिवस पर भाषण दिया। आगे उन्होंने कहा कि 22 मार्च को बिहार राज्य के गठन का प्रतीक के रूप में बिहार दिवस भी मनाया जाता है।

Karunakar Ram Tripathi
121

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026