Tranding

बिहार दिवस पर विभिन्न प्रखंड में कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर/महुआ/जन्दाहा(वैशाली) बिहार

बिहार के 113वीं वर्षगांठ पर जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस अवसर पर निजी,सरकारी कार्यालय, विद्यालय,राजनीतिक,समाजिक संस्थानों में बिहार दिवस समारोह आयोजित किया गया।जहां लोगों ने बिहार के ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा की।वहीं जिले के महुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर, महुआ में बिहार दिवस धूमधाम से मनाया गया। मभारत स्काउट गाइड एवं बाल सांसद के नेतृत्व में विद्यालय के पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई।सभी बच्चों के हाथों में तीन रंग के बैलून एवं हाथों में तख्ती ने प्रभात फेरी को चार चांद लगा दिया।विद्यालय परिसर को रंगोली से सजाया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के डीबीटी निदेशक देवेंद्र कुमार भी शामिल हुए और बच्चों के कार्यक्रम की जमकर सराहना किया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा कहा कि बिहार दिवस हमारे मजबूत संकल्प, संस्कार,मर्यादा,समर्पण सहयोग,संस्कृति एवं हमारे पूर्वजों के बनाए गए इतिहास को याद कराता है।उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को संकल्प दिलाया कि हमें श्रेष्ठ व्यक्ति बनना है और श्रेष्ठ बिहार के साथ-साथ एक बार फिर से विश्व गुरु भारत को बनाना है।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आलोक,सुधा कुमारी,संगीता कुमारी,रंजीता कुमारी,आशा कुमारी,सारिका कुमारी,सुमन लता,विनीता कुमारी,मोहम्मद अफजल हुसैन,संजय कुमार,मुकेश कुमार,अमरेश कुमार,कौशल कुमार, संजीव कुमार गिरी,कुणाल मोहम्मद सईद,सुषमा कुमारी चंदा कुमारी के अलावा काफी संख्या में शिक्षक,छात्र-छात्रा उपस्थित थे।वहीं जन्दाहा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी,निजी विद्यालय में बिहार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालक,उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या,प्राथमिक विद्यालय संस्कृत,नव सृजित विद्यालय चकदीवान दसबिगहिया,उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय,राजकीय प्राथमिक उर्दू विद्यालय चकदीवान,उत्क्रमित मध्य विद्यालय झम्मनगंज,आर ए एस +2 विद्यालय,आदर्श मध्य विद्यालय जन्दाहा में बच्चों ने रंगोली बनाए,पेंटिंग कर बिहार के ऐतिहासिक महत्व की चर्चा की।वहीं जिले के महनार, गोरौल,चेहराकलां,देसरी,बिदुपुर,लालगंज,पातेपुर,भगवानपुर,पटेढी बेलसर, वैशाली,राघोपुर आदि प्रखंड में बिहार दिवस धूमधाम से मनाया गया।जबकि हाजीपुर में जिला प्रशासन की ओर से भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर बिहार दिवस को ऐतिहासिक रूप से मनाया गया।

Karunakar Ram Tripathi
122

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026