Tranding

मार्ग दुर्घटना में दो छात्र घायल,एक की मृत्यु

चौक बाजार, महराजगंज उत्तर प्रदेश

चौक महराजगंज मार्ग पर रविवार को दरहटा गांव स्थित साधन सहकारी समिति के बगल में सुबह में हुए मार्ग दुर्घटना में परीक्षा देने जा रहे दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें से एक की मृत्यु हो गयी जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है ।

निचलौल थानाक्षेत्र के कोहणवल निवासी युवक उत्सव पुत्र प्रेम किशन निषाद अपने चाचा के बेटे प्रशांत निषाद के साथ मोटरसाइकिल से महराजगंज स्थित एक विद्यालय में परीक्षा देने जा रहा था ।अभी वह जैसे ही दरहटा स्थित साधन सहकारी समिति के आगे पहुंचा तभी महराजगंज की तरफ से तेज गति से आ रही माल लदी डीसीएम की चपेट में आ गया जिससे दोनों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और छटपटाने लगे । घटना के बाद डीसीएम का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया ।ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना घायलों के स्वजनों को दिया ।घटनास्थल पर पहुंचे स्वजनों ने दोनों युवकों को निजी साधन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर उत्सव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि प्रशांत की इलाज चल रही है ।घटना के बाद स्वजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया । हल्का दारोगा चंद्र प्रकाश झां ने बताया कि डीसीएम व मोटरसाइकिल दोनों को कब्जे में ले लिया गया है तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ।

Karunakar Ram Tripathi
102

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026