वसीम अकरम कुरैशी
जयपुर, राजस्थान
भाजपा के जयपुर शहर उपाध्यक्ष एवं जयपुर नगर निगम ग्रेटर के पूर्व चेयरमैन अनिल शर्मा से राजस्थान कच्ची बस्ती महासंघ के संस्थापक वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा भाजपा कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ओपी टांक ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वहीं डॉ. टांक ने अनिल शर्मा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ. टांक ने जन्मदिवस को मानव सेवा के रूप में मनाकर जरुरतमंदों की सहायता कर ईश्वर से दीर्घायु की कामना की।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026