Tranding

महराजगंज में भव्य विकास उत्सव का आयोजन

योगी सरकार कार्यकाल के आठ वर्ष पूरे होने पर जनपद में भव्य आयोजन

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार के कार्यकाल को 8 वर्ष पूरे हो जाने के उपलक्ष्य में महराजगंज में भव्य विकास उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह सैंथवार ने दीप प्रज्वलन कर किया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायकगण और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई, 8 वर्षों की उपलब्धियां को प्रदेश भर में जनपद स्तर पर भव्य रूप से मनाया जा रहा है यूपी के महाराजगंज जनपद में भी आज से तीन दिवसीय उत्कर्ष उत्सव का आयोजन आज से शुरू हुआ है जिसमें सैकड़ो स्टॉल लगाकर प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं और तमाम तरह से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 0 से लेकर शिखर तक की यात्रा की है 2017 से पहले उत्तर प्रदेश अराजकता का केंद्र था प्रदेश में कानून राज नहीं था 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में कानून राज स्थापित हुआ है शिक्षा स्वास्थ्य और कृषि समेत सभी क्षेत्रों में योगी सरकार ने एक ऐतिहासिक परिवर्तन किया है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में 2017 से पहले 12 मेडिकल कॉलेज थे वही 2017 के बाद आज प्रदेश में वन जिला वन मेडिकल कॉलेज के रूप में कई मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मुख्यमंत्री वन ग्राम आवास योजना और हर घर जल जीवन मिशन योजना में यूपी सरकार ने प्रदेश को बदलने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बड़ा कटाक्ष बताते हुए कहा आज अखिलेश यादव सरकार की उपलब्धियां पर आरोप मंथ रहे है लेकिन यह वही अखिलेश यादव हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाने का काम करती थी जो मुर्दे हैं उनको संरक्षित करने का काम करती थी लेकिन आज योगी आदित्यनाथ की सरकार लोगों के आस्था का सम्मान कर रही है और सबका साथ सबका विकास के नारों के साथ उत्तर प्रदेश को देशभर में उत्कृष्ट प्रदेश बनाने का काम कर रही है।

Karunakar Ram Tripathi
76

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026