Tranding

घुघली में गन्ना समिति ने पेश किया 77 लाख का बजट, किसानों के हित में लिए गए कई फैसले

राम अशीष विश्वकर्मा

घुघली, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

घुघली की सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड ने मंगलवार को अपनी वार्षिक बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए 77 लाख 93 हजार 938 रुपये का बजट पेश किया। अनुमानित आय 81 लाख 25 हजार 815 रुपये और बचत 3 लाख 31 हजार 877 रुपये आंकी गई है।

बैठक में समिति के अध्यक्ष बालेंदु भूषण शुक्ल ने गन्ना किसानों के हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि है। समिति की आय बढ़ाने के लिए परिसर में दुकानों का निर्माण किया जाएगा और अवैध कब्जे वाली जमीनों को खाली कराया जाएगा।

समिति के सचिव दीपक वर्मा ने बताया कि बजट का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारियों के वेतन पर खर्च होगा। शेष राशि से किसानों के लिए कृषि यंत्र, खाद और गोदाम की मरम्मत पर खर्च किया जाएगा। बैठक में पुरानी जीप की नीलामी और पुराने पेड़ों की जगह फलदार पेड़ लगाने का भी निर्णय लिया गया।

इस मौके पर उपाध्यक्ष राजीव पटेल, संचालक मंडल के सदस्य महंत सिंह, रामानंद वर्मा, रामकोमल, कृष्ण मुरारी पांडेय, रामदुलारे यादव, प्रभांस पांडेय, नरेंद्र कुमार, शिवशंकर उपाध्याय, डेलीगेट जितेंद्र सिंह, रामधनी, शुभम यादव और लल्लू मिश्र उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
81

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026