Tranding

नगरा ब्लॉक के खंदवा गांव में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण 16 अप्रैल को

धनंजय शर्मा

नगरा, बलिया

पटेल सेवा संस्थान एवं क्षेत्रीय जनता के सहयोग से नगरा ब्लॉक के खंदवा गांव में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। 

प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रतिमा स्थापना का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और बाकी का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। 

16 अप्रैल 2025 को प्रतिमा का भव्य अनावरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बलिया जिले में सरदार पटेल की यह पहली प्रतिमा होगी। इस प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य विधायकों के पहुंचने की संभावना है।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम और बड़े कलाकार होंगे शामिल।

 इस ऐतिहासिक अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जन प्रतिनिधियों और जाने-माने कलाकारों की भी भागीदारी रहेगी। पटेल सेवा संस्थान की ओर से समाजसेवी मानसिंह ने "चलिए पटेल स्वस्थान खंदवा की ओर" का नारा देते हुए क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है, ताकि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक और यादगार बन सके।  

जनता में उत्साह, तैयारियां जोरों पर,

खंदवा ग्रामसभा सहित पूरे क्षेत्र में इस कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों के सहयोग और पटेल सेवा संस्थान की मेहनत से यह आयोजन विशेष हो गया है। स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है।  

सरदार वल्लभभाई पटेल को "लौह पुरुष" और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। उनकी प्रतिमा की स्थापना न केवल उनके विचारों को सशक्त करेगी, बल्कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को भी प्रोत्साहित करेगी।  

समाजसेवी मानसिंह और अन्य आयोजकों ने क्षेत्रीय जनता से इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Karunakar Ram Tripathi
76

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026