शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
इन दिनों बाइक चोरों का धमाल मचा हुआ है,मिंटो में बाइक की चोरी,घर केअंदर रखे,सड़क,बाजारों,दुकानों पर खड़ा किए गए बाइक को चोरी कर ले रहे हैं,पता नहीं इन लोगों के पास कौन ऐसा अस्त्र है,जिसे वहआसानी से बाइक खोलकर ले जा रहे हैं।इसी क्रम में,संवाददाता को एक घटना के बारे में पता चला है कि घर के बाहर खड़े बाइक को चोरों ने महज 1 मिनट में चोरी कर,मौके से फरार हो गया,यह पूरी घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की पहचान,प्रकाश नगर निवासी,विनोद प्रसाद के रूप में की गई है। घटना के बारे में संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार,विनोद प्रसाद ने संवाददाता को बताया कि उन्होंनेअपनी बाइक घर के दरवाजे पर खड़ी की थी,शाम के समय एक चोर ने मौका देखकर बाइक को चुरा लिया,घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की पूरी करतूत कैद हो गई है। घटना के बाद पीड़ित ने शिकारपुरा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज केआधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस प्रशासन ने पीड़ित को आश्वासन दिया है कि चोरों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026