शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
बैरिया थाना क्षेत्र के पूजहा स्थित सीबीआई बैंक के सीएसपी संचालक से शाम 5.30 बजे संतघाट पूजहा मुख सड़क पर भटवलिया के ईंट भट्ठा के पासअपराधियों ने डेढ़ लाख रूपया लूट लिया। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि बैरिया थाना क्षेत्र के मथौली गांव के पास घटना घटी है,पुजहां पत्जीरवा निवासी,सुधीर प्रसाद,सेंट्रल बैंक का सीएसपी पूजाहा स्थान के पास चलाते हैं,वह बैंक से चार लाख ₹50हजार लेकर अपने सीएसपी सेंटर जा रहे थे,इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने हथियार दिखाकर उनसे लूट लिया।अपराधियों ने 4:50 लाख रुपया में से सिर्फ डेढ़ लाख रुपया ही लुटा, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।सीएसपी संचालक,सुधीर कुमार ने बताया कि डेढ़ लाख रुपया वह बाइक की डिक्की में रखे थे,बाकी रुपया उनके पॉकेट में था,जो बच गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी,डॉक्टर शौर्य सुमन, sdpo2 रजनीशकांत प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे, पुलिसअधिकारी ने सीएसपी संचालक से घटना के संबंध में जानकारी ली,एसपी ने बताया कि सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख रुपया की लूट हुई है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है,जल्द ही पूरे मामले के खुलासा कर दिया जाएगा।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026