राम अशीष विश्वकर्मा
घुघली, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
विकास खंड घुघली क्षेत्र के रामपुर मोड़ मुख्य मार्ग से सटे सिवान में विधुत पोल से शॉर्ट सर्किट होने से गेंहूं के फसल में आग पकड़ लिया। उस रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने देखा और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे आसपास और चौराहे के लोगों ने शोर सराबा और धुआं देखकर आग बुझाने के लिए पानी का बाल्टी लेकर खेत की तरफ दौड़ पड़े। कुछ लोगों ने आम और शीशम के झाड़ को तोड़ कर पीट-पीट कर आग को कबू कर लिया। आग की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस दलबल के साथ उस जगह पर पहुंच गई और ग्रामीणों के मदद से आज पर काबू पा लिया। आग रामपुर बल्दिहा निवासी राम नरेश गुप्ता के खेत में लगी थी गरिमत ये रहा की अभी गेहूं का डंठल हरा था जिससे आग पुरी रूप से पकड़ नहीं पा रही थी इतने में पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग् पर काबू पा लिया गया।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026