अब बिहार को राष्ट्रीय महिला आयोग का मिले गा साथ- रेणु पासवान
ब्यूरो चीफ अंजुम शाहाब की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर बिहार
राष्ट्रीय महिला आयोग” की अध्यक्ष, “विजया रहाटकर जी”, ने आज “तेजस्विनी भारत” की अध्यक्ष, “रेनू पासवान” से वैशाली समाहरणालय में मुलाकात की। उन्होंने रेनू पासवान द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे काम की सराहना की और उन्हें अपने प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। विजया रहाटकर जी ने कहा कि शिक्षित और जमीनी स्तर पर काम कर रहीं महिलाएं देश को आगे बढ़ाने की क्षमता रखती हैं।
रेनू जी ने बिहार में महिलाओं के सामने बढ़ते अपराध, घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, बलात्कार, साइबर बुलिंग, ब्लैकमेलिंग और महिलाओं के खिलाफ सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसे गंभीर मुद्दों को महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया है। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के लिए आयोग से मदद की आशा व्यक्त की है।
आज वैशाली में महिला आयोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में, 30 से अधिक मामलों की समीक्षा की गई और 20 से अधिक नए मामलों को सुना गया। यह दर्शाता है कि महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर गंभीर है। यह एक सकारात्मक दिशा में उठाया गया कदम है, और उम्मीद है कि इससे महिलाओं की रक्षा और सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। "अब बिहार को आयोग का साथ मिलेगा।"
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026