Tranding

डाॅक्टर शशिभूषण ने दावत-ए-इफ्तार का आयोजन कर हिन्दू-मुस्लिम एकता को मजबूत किया

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

शहर के त्रिमूर्ति चौक हनुमान मंदिर के बगल में,गांधी चौक स्थित प्रसिद्ध मां जगदम्बा क्लिनिक के परिसर में संचालक डॉक्टर शशिभूषण प्रसाद सिन्हा की ओर से पहली बार शानदार दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बड़ी तादाद में रोजेदारों ने शिरकत कर इफ्तार किया और भाईचारे,आपसी मोहब्बत की मिसाल पेश की।इस अवसर पर डाॅक्टर शशिभूषण प्रसाद सिन्हा ने सभी लोगों को टोपी पहनाकर जोरदार स्वागत किया।जबकि फरहत हाजीपुरी,सिकंदर राय सभी रोजेदारों की खिदमत में पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद थे।जबकि डॉक्टर शशिभूषण प्रसाद सिन्हा की दावत पर पहली बार बड़ी तादाद में रोजेदारों ने शिरकत कर हिन्दू-मुस्लिम एकता का शानदार प्रदर्शन किया।हालांकि डाॅक्टर शशिभूषण प्रसाद सिन्हा ने पहली बार हाजीपुर शहर में अपनी ओर से दावत-ए-इफ्तार का खास तौर से बेहतरीन इंतजाम के साथ आयोजन किया जो चर्चा का विषय है।इस अवसर पर समाजिक, राजनैतिक,पत्रकारिता जगत के अलावा इस्लाहे मिल्लत कमिटी वैशाली के अध्यक्ष मोहम्मद अजीमुद्दीन अंसारी,सरपसरस्त डाॅक्टर अजीम अंसारी, डाॅक्टर मोहम्मद रजा समी,मोहम्मद आकिब अख्तर,जिला उर्दू टीचर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अब्दुल कादिर,हाफिज मोहम्मद इमदाद आलम,मोहम्मद अमजद अली, मोहम्मद अफरोज,डाॅक्टर सुभाष यादव,बिट्टू यादव,मोहम्मद फिरोज आलम,प्रिंस कुमार, हाफिज मोहम्मद फरहान आलम,अमीर हमजा, आलम अंसारी,वैशाली जिला के मशहूर पत्रकार मोहम्मद शाहनवाज अता आदि समेत अन्य गणमान्य उपस्थित हुए।इस अवसर पर हाफिज मोहम्मद फरहान आलम की इमामत में मगरीब की नमाज अदा की गई और देश में नफरत खत्म करने, तरक्की, खुशहाली,आपसी भाईचारे,अमन चैन के लिए खास दुआ हुई।लोगों ने कहा कि डाॅक्टर शशिभूषण प्रसाद सिन्हा ने दावत-ए-इफ्तार का आयोजन कर बहुत बड़ा पैगाम दिया है।जहां देश भर में हिन्दु मुस्लिम एकता को कुछ लोग कमज़ोर करने की साजिश कर रहे हैं।वहीं डाॅक्टर शशिभूषण प्रसाद सिन्हा ने ऐसा कार्यक्रम आयोजित कर हिन्दू-मुस्लिम एकता को मजबूत करने का काम किया है।अंत में सभी का शुक्रिया अदा करते हुए डाॅक्टर शशिभूषण प्रसाद सिन्हा ने रोजेदारों को विदा किया।

Karunakar Ram Tripathi
73

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026