रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता
हाजीपुर (वैशाली) बिहार
सामयक कंप्यूटर क्लासेस की नई शाखा का उद्घाटन आज अंजनपीर सेंट पॉल स्कूल के सामने बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया।इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उद्घाटन समारोह में सामयक कंप्यूटर क्लासेस के मैनेजिंग फाउंडर और एमडी श्री मनीष मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।उनके साथ सामयक की निदेशक श्रीमती शीतल शर्मा ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।इस खास मौके पर युवा आइकन बिहार और समाजसेवी श्री किशलय किशोर, वैशाली के डीएसपी श्री जफर इमाम,डीपीएस सराय के निदेशक श्री राजू खान,सिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर जाकिर खान,और जमुनी लाल कॉलेज के प्रोफेसर मिलिंद सर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।श्री मनीष मित्तल ने उद्घाटन समारोह में कहा “सामयक कंप्यूटर क्लासेस का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना और उन्हें डिजिटल युग के लिए तैयार करना है। यह संस्थान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा और उन्हें भविष्य में बेहतरीन अवसर दिलाने में सहायक होगा।”
सामयक कंप्यूटर क्लासेस की 200 से अधिक शाखाएं पूरे भारत में संचालित हो रही हैं और अब हाजीपुर में भी इसकी नई शाखा शुरू हो गई है।संस्थान ने हजारों छात्रों को डिजिटल और तकनीकी शिक्षा में प्रशिक्षित कर उन्हें बेहतरीन करियर दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।हाजीपुर में सामयक कंप्यूटर क्लासेस की इस नई शाखा को श्री इरफ़ान अहमद खान द्वारा संचालित किया जा रहा है जो पहले से ही हाजीपुर में प्रसिद्ध डीपीएस स्कूल और जिज्ञासा प्री-स्कूल (अंजनपीर में स्थित) के सफल संचालक हैं।इरफ़ान अहमद खान ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है और अब सामयक कंप्यूटर क्लासेस को लेकर भी छात्रों के भविष्य को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा है।विशेष सुविधाएं: किफायती शुल्क में सभी कोर्स के लिए ईएमआई (किश्तों) में भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।100% जॉब एश्योरेंस कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों को 100% प्लेसमेंट की गारंटी दी जाएगी।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने सामयक कंप्यूटर क्लासेस के इस कदम की सराहना की और संस्थान को अपनी शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मशहूर एंकर कौसर परवेज खान,जिला उर्दू टीचर्स एसोसिएशन वैशाली के अध्यक्ष मोहम्मद अजीमुद्दीन अंसारी,वैशाली जिला के मशहूर पत्रकार मोहम्मद शाहनवाज अता आदि समेत अन्य गणमान्य उपस्थित हुए।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026