Tranding

मंडल कारा के बंदी सीखेंगे कंप्यूटर, बनेंगे डिजिटल

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय मंडलकारा के बंदीयों कोअब कागज कलम छोड़कर कंप्यूटर के पैड पर उंगलियां चलेगी,उनको विस्तृत रूप से कंप्यूटर का व्यवहारिक ज्ञान देकर डिजिटल साक्षर बनाया जाएगा। ळबंदियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण देने के लिए पांच कंप्यूटर मनाया गया है,इसके लिए प्रशिक्षक की बहाली होगी। मंडल कारा के जेल अधीक्षक,अमरजीत सिंह ने संवाददाता को बताया कि इस संबंध में पांच कंप्यूटर मंगा लिया गया है,प्रशिक्षक की बहाली होने के बाद इन बंदियों को कंप्यूटर की ट्रेनिंग दी जाएगी।इन बंदियों को रोजगारपरक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कोर्स का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा,ताकि वह जेल से निकलने के बादअपना आर्थिक उपार्जन कर सकें।

जेल अधीक्षक,अमरजीत सिंह ने संवाददाता को बताया कि इसके पूर्व में भी कई प्रकार के रोजगारप्रक प्रशिक्षण दिया जा चुका है।पूर्व में दिए गए प्रशिक्षण में उन्हें कुटीर उद्योग, बर्तन बनाने,अचार बनाने, पापड़ बनाने इत्यादि अनेक सामान बनाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है ताकि वह जेल से छूटने के बादअपना रोजगार शुरू कर सके।

Karunakar Ram Tripathi
167

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026