Tranding

राष्ट्रीय जन चेतना अभियान समिति के आवाहन पर जनवादी कवि सम्मेलन का आयोजन

राष्ट्रीय जन चेतना अभियान समिति के आवाहन पर जनवादी कवि सम्मेलन का आयोजन…!!!

_______जनतांत्रिक मूल्यों राष्ट्रीय एकता आपसी भाईचारा और संवैधानिक मूल्यों अभिव्यक्ति की आजादी के ओतप्रोत कवियों ने किया काव्यपाठ….!!

________ देश में फासीवादी ताकतें राष्ट्र की एकता को तोड़ने और मेहनतकश किसान मजदूरों की रोटी रोजी पर कर रहीं हमला….!!

_______जनवादी कवि साहित्यकारों लेखकों को एक मंच पर आना है बहुत जरूरी संस्था का यही है उद्देश्य ..!!

मैनपुरी / उत्तर प्रदेश

कविता तो कविता होती है। जो सृजन के बीज बोती है पंक्तियों के साथ शुक्रवार को राष्ट्रीय जन चेतना अभियान समिति के आवाहन पर जनवादी कवि सम्मेलन का आयोजन कलक्ट्रेट स्थित अधिवक्ता भवन में धर्मेन्द्र वीर सिंह एडवोकेट के चेंबर में किया गया जिसमें जनतांत्रिक मूल्यों राष्ट्रीय एकता आपसी भाईचारा और संवैधानिक मूल्यों अभिव्यक्ति की आजादी के ओतप्रोत कवियों ने काव्यपाठ किया !!

कार्यक्रम के शुभारंभ में उपस्थित कवियों का शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की तस्वीर और जनवादी पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया. उसके बाद सभी कवियों ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधा रोपण भी किया।

राष्ट्रीय जन चेतना अभियान समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र वीर सिंह ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस समय देश में फासीवादी ताकतें राष्ट्र की एकता को तोड़ने और मेहनतकश किसान मजदूरों की रोटी रोजी पर हमला कर रही है। शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार सभी को छीनने काम किया जा रहा है ऐसे समय में जनवादी कवि साहित्यकारों लेखकों का एक मंच पर आना बहुत जरूरी है। संस्था का यही उद्देश्य है।

संस्था के महा सचिव राकेश रागी ने कहा कि साहित्य को सामाजिक सरोकारों से दूर कर सत्ता के आसपास समेटने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की आलोचना करने वाले कवि साहित्यकारों लेखकों पत्रकारों समाज के जागरूक नागरिकों को जेल भेजा जा रहा है ऐसे समय में राष्ट्रीय जन चेतना अभियान समिति स्वच्छ समाज की स्थापना में अपना योगदान देने वाले रचनाकारों एक मंच लाने का प्रयास कर रही है। ताकि जनता से जुड़े सरोकारों पर आधारित लेखन प्रकाशन अनवरत जारी रह सके..!!

कवि सम्मेलन में डाक्टर पदम सिंह पदम.दीन मुहम्मद दीन. बदन सिंह मस्ताना. अवधेश भ्रमर .पूरन सिंह पूरन. रामसेवक विकल.बलवीर सिंह पाल .बैजेन्द्र सरल.महिपाल सिंह. साधना यादव.राज किशोर राज.पहुंचीलाल बिषधर .धर्मेन्द्र वीर सिंह ऐडवोकेट. राकेश रागी आदि कवियों ने काव्यपाठ किया!

कार्यक्रम के अंत में सभी कवियों को जनवादी साहित्य भेंट किया तथा साधना यादव. पहुंची लाल बिषधर. बलवीर सिंह पाल . राजकिशोर राज को शहीद-ए-आजम सरदार की तस्वीरें भेंट कर नागरिक सम्मान किया गया ..!!

कार्यक्रम के शुभारम्भ में सभी कवियों ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधा रोपण भी किया।

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता दीन मोहम्मद दीन और डाक्टर पदम सिंह पदम के अध्यक्ष मंडल ने की अवधेश भ्रमर इटावा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया संचालन बदन सिंह मस्ताना ने किया कार्यक्रम के संयोजक सुरजीत शाक्य एडवोकेट और राज भदोरिया एडवोकेट ने आभार व्यक्त किया ..!!

Karunakar Ram Tripathi
4

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2025