चौक बाजार,महराजगंज,उत्तर प्रदेश
नगर पंचायत चौक के अधिकांश वार्डो में लगा हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइट महीनों से नहीं जल रहा है वार्ड के लोग अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं अनेक बार लोगों ने नगर निकाय से मौखिक शिकायत भी किया लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है ।
नगर पंचायत चौक में कुल पंद्रह वार्ड बने हुए हैं ।राजवित्त योजना के अंतर्गत निकाय में विद्युत की रोशनी करने हेतु स्ट्रीट लाइट के नाम पर अप्रैल माह से अब तक करीब चालीस लाख रुपये निकाय में तैनात जिम्मेदारों द्वारा खर्च कर दिया गया है लेकिन अधिकांश पोलों पर लगे बल्ब खराब हो चुके हैं ।जिसे तत्काल नया लगवाने की मांग स्थानीय लोगों ने किया है ।इस क्रम में जोगेंद्र प्रसाद, मुन्ना, सज्जाद, उमेश, दुर्गेश, रोहित, राकेश, घनश्याम आदि लोगों ने निकाय की मनमानी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है। जबकि अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि जहां बिगड़ने की सूचना मिलती है उसे ठीक कराया जाता है ।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026