Tranding

एसआई का घूस लेते हुए वीडियो वायरल, हुई निलंबित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

पुलिस कर्मियों के द्वारा घूस लेने की प्रक्रिया बंद नहीं हो रही है,नित्यदिन इस तरह का वीडियो वायरल होता रहता है इस वायरल वीडियो के आधार पर,जिला पुलिस कप्तान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मझौलिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक, जनार्दन पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है,यह कार्रवाई इस वायरल वीडियो के सामनेआने के बाद की गई है,जिसमें गस्ती दल पर अवैध रूप से पैसा लेने काआरोप लगाया गया था।वायरल वीडियो में एक व्यक्ति नेआरोप लगाया था कि गश्ती दल के पुलिसकर्मी उससे अवैध वसूली कर रहे थे,यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैला, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले के गंभीरता को देखते हुए पुलिसअधीक्षक ने तत्काल जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच मेंआरोप सही पाया गया,इस क्रम में, जनार्दन पांडे को निलंबित कर दिया गया।इस कदम को पुलिस विभाग के कार्य प्रणाली में पारदर्शिता,और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इसके अतिरिक्त वीडियो में दिख रहे दो होमगार्ड जवानों,बलिराम महतो,पन्नालाल चौधरी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई है,उनकेअप्रैल 2026 माह के वेतन पर तत्काल रोक लगा दी गई है,उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासन आत्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधि या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,दोषी पाए गए पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026