Tranding

चलती स्कॉर्पियो में लगीआग, जलकर हुई खाक,सवार की बच्ची जान।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

चलती गाड़ी में आग लगा एक काम बात बन गई है चार पहिया हो या दुपहिया सभी में आग लगने की घटना सामने आ रही है,कभी-कभी तो आग लगने की घटना इतना भयानक हो जाती है के पूरी गाड़ी जलकर राख हो जाती है और उसमें सवार भी घायल हो जाते हैं। इसी क्रम में संवाददाता को एक घटना के बारे में जानकारी मिली है कि बेतिया लोरिया मुख्यमंत्री न 727 पर मिश्रौली चौक के पास एक चलती स्कॉर्पियो जिसका नंबर BR11y3262 था,उसमेंअचानकआग लग गई,यह घटना तब हुई जब गाड़ी शिवहर जिला से बेतिया जिले के रामनगर की ओर जा रही थी,गाड़ी से धुआं निकलने के बाद देखते ही देखते आग फैल गई,आग कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया,पूरी स्कॉर्पियो को अपनी चपेट में ले लिया।आग की लपटें इतनी तेज थी कि गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के समय स्कॉर्पियो में 6 लोग सवार थे,जो समय रहते गाड़ी से बाहर निकल गए,इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे,आग बुझाने का प्रयास किया,हालांकिआग की लपेतें बहुत तेज थी,जिससे आग बुझाने में सफलता नहीं मिली। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों से संवाददाता को पता चला है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना हुई है,

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची,काफी मशक्कत के बादआग पर काबू पाया,तब तक स्कॉर्पियो पूरी तरह जल चुकी थी।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

इस घटना से सड़क पर चल रहेअन्य वाहन चालकों में भी कुछ समय के लिए दहशत फैल गई। प्रशासन ने लोगों से वाहनों की नियमित जांच करने,सतर्क रहने की अपील की है,ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026