Tranding

छठी वर्ग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफतार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बलथर थाना क्षेत्र के एक गांव में छठी वर्ग की छात्रा से चारआरोपी ने नदी किनारे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया,इसके बादआरोपी पीड़ित छात्रा को छोड़कर वहां से फरार हो गए,विशेष परिस्थिति में छात्राअपने घर पर लौटी। घर पहुंचने के बाद छात्र ने अपनी आपबीती सुनाने के साथ ही बेहोश हो गई,दो दिनों तक लगातार बेहोश रही,इसके बाद परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई, लाइनपरसा के सलीम गद्दी उर्फ बाल ठाकरा,उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने संवाददाता को बताया कि एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर जांच की है छात्रा ने सलीम की पहचान की है। घटना में शामिल तीन और आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के पिता कारगिल में मजदूरी का काम करते हैं छठी की छात्रा अपनी मां के साथ रहती है शाम 7:00 बजे वह ट्रॉफी खरीद का घर लौट रही थी इसी दौरान चारों मनचले ने उसे बहला फुसलाकर उठा लिया,मुंह में कपड़ा ठुसकर छठी घाट कीओर ले गए, वहां जाकर चारों ने दुष्कर्म किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026