रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार
जिले के डोभी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बहेराडीह में बाल संसद का गठन किया गया। नवगठित बाल संसद में प्रधानमंत्री समेत कुल 12 छात्र-छात्राओं को मिलाकर प्रस्तावित मंत्रीमंडल का गठन किया गया है। इनमें छात्र सीता कुमारी को प्रधानमंत्री, सोनू कुमार को उप प्रधानमंत्री, रानी कुमारी को शिक्षा मंत्री, पवन कुमार को उप शिक्षामंत्री, दिलखुश कुमारी को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, प्रियरंजन कुमार को उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, आशा कुमारी को जल एवं कृषि मंत्री, विक्की कुमार को उप जल एवं कृषि मंत्री, शिवानी कुमारी को विज्ञान मंत्री, प्रियांशु कुमारी को उप विज्ञान मंत्री, सानिया कुमारी को संस्कृति एवं कला मंत्री तथा अर्जुन कुमार को उप संस्कृति एवं कला मंत्री बनाया गया है। इस सिलसिले में शिक्षक राघेबुल हसनैन को नोडल शिक्षक के रूप में नाम प्रस्तावित किया गया है। इस अवसर पर मौजूद विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका गुड्डी कुमारी ने बतायी कि बाल संसद के गठन के पीछे विद्यालय में बाल संसाधनों के काम में प्रगति लाना, छात्रों में लोकतंत्र, नेतृत्व क्षमता तथा जिम्मेदारी की भावनाओं को विकसित करना है ।साथ ही, बच्चों की समस्याओं को उठाने, विद्यालय प्रबंधन व इसकी गुणवत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने आदि कार्यों में छात्रों को एक लोकतांत्रिक मंच प्रदान करता है। इस मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षकों में नीरज कुमार, धीरू कुमार के अलावे विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026