Tranding

जमुई के सभी प्रखंडों के कुल 20 पंचायतों में कल आयोजित होंगे सहयोग शिविर।

जिला प्रशासन की सभी तैयारिया पूरी।

मोहम्मद ग़ुलाम सरवर 

जमुई, बिहार।

 राज्य सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सीधे पहुँचाने तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निष्पादन करने के उद्देश्य से कल, दिनांक 02 जून 2026 को जमुई जिले के सभी प्रखंडों के 20 सूचीबद्ध पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण अभियान को पूरी प्रभावी बनाने के लिए सभी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अबतक प्राप्त आधिकारिक सूचना के अनुसार जिले के प्रभारी सचिव डॉ. कौशल किशोर ( भा. प्र. से.) द्वारा जमुई प्रखंड के मंझवे पंचायत, बरहट प्रखंड के बरियारपुर पंचायत तथा लक्ष्मीपुर प्रखंड के काकनचौर पंचायत का निरीक्षण किया जाएगा। 

जमुई जिला प्रशासन ने जिले के तमाम नागरिकों और विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों से यह अपील की है कि वे कल आयोजित होने वाले इन सहयोग शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं, राशन, पेंशन, राजस्व मामलों तथा लोक शिकायत निवारण से जुड़े अपने आवेदनों का ऑन-स्पॉट समाधान पाकर इस पहल का सीधा लाभ उठाएं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026