शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों दहेज के चलते कई
युवतियों का विवाह का बंधन टूटता जा रहा है,यह समाज के लिएशर्मनाक बात है, इससे समाज में बुराइयां फैलती हैं,इसको नियंत्रित करना नितांतआवश्यक प्रतीत होता है।पुलिस प्रशासन को इस पर पैनी नजर रखनी चाहिए। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि सट्टा प्रखंड के सुविधा भवानीपुर गांव में दहेज के वजह से शादी टूट गई, मगर प्रशासनिक एवं सामाजिक पहल की दखलंदाजी के बाद पुनः दहेजमुक्त तरीके से शादी संपन्न कराई गई। दहेज के कारण शादी टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मोतिहारी स्पेन मामले को गंभीरता से लिया,वर पक्ष पर कार्रवाई का दबाव बनाया, वही चंपारण यदुवंशी महासभा की सक्रिय पहल से दोनों परिवारों के बीच फिर बातचीत शुरू हुई अंतर्दशा सामाजिक दबाव और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद वर्ग पक्ष दहेज मुक्त विवाह के लिए तैयार हो गया। पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के अहीर बलिया निवासी मदन यादव अपने पुत्र अरुण कुमार की बारात लेकर कंगाली थाना क्षेत्र के सुगाह भवानीपुर गांव पहुंचे जहां पूरे धार्मिक,सामाजिक रीति रिवाज के साथ शाही अंदाज में रीना कुमारी के साथ सैकड़ों ग्रामीण,सगे संबंधी की मौजूदगी में यह विवाद दहेज प्रथा के खिलाफ प्रेरक संदेश बन गया।इस तरह से दहेजमुक्त शादी होने से समाज के अंदर एक अच्छा संदेश जायेगा।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026