Tranding

सड़क दुर्घटना में एक 26 वर्षीय युवक की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बेतिया नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर टिकोलिया चौक के पास एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई मृतक की पहचान,चौबेटोला निवासी,छोटू राम के पुत्र राजन कुमार के रूप में की गई है।संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार राजन कुमार डीजे का सामान लाने के लिए नरकटियागंज के टिकुलिया गांव स्थितअपनी मौसी के घर जा रहे थे, टिकुलिया चौक के नजदीक मुख्य सड़क पर एक निर्माण कार्य से उनकीअपाची मोटरसाइकिल टकरा गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजन कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।मृतक के पिता,छोटू राम ने संवाददाता को बताया कि राजन उनका इकलौता पुत्र था,राजन की शादी वर्ष 2024 में हुई थी,वहअपने पीछे पत्नी,सुष्मिता देवी,8 माह के पुत्र रयान को छोड़ दिया है। पूरे परिवार को लोग इस घटना से बहुत दुखित है।

राजन की पत्नी,सुष्मिता देवी ने संवाददाता को बताया कि उनके पति डीजे का सम्मान लेने नरकटियागंज जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों में काफीआक्रोश देखा जा रहा है।निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार की लापरवाही से घटना घट रही है। निर्माण स्थल पर किसी तरह का कोई संकेत नहीं दिया गया है

इस निर्माण कार्य के चलने से एक छोटी बच्ची,कई लोग बुरी तरह घायल हो चुके हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026