खेल के माध्यम से नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास व संगठनात्मक एकता को मिलता है बढ़ावा: मानवेंद्र
रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के बोधगया स्थित कालचक्र मैदान में सशस्त्र सीमा बल के उपमहानिरीक्षक मानवेंद्र एवं कमांडेंट कुणाल की गरिमामयी उपस्थिति में अन्तर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विधिवत शुभारंभ किया। दो से पांच जून 2026 तक आयोजित होने वाले इस क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्रक मुख्यालय सहित विभिन्न वाहिनियों की कुल 06 टीमें भाग ले रही हैं।
इस अवसर पर अपने संबोधन में उप महानिरीक्षक मानवेंद्र ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि आपसी समन्वय, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं संगठनात्मक एकता को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा खेल की मर्यादा बनाए रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में राजेंद्र भारद्वाज, कमांडेंट, क्षेत्रक मुख्यालय (वि.प्र.) सशस्त्र सीमा बल गया (बिहार), असीम उपाध्याय, द्वितीय कमान अधिकारी, 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सहित क्षेत्रक मुख्यालय एवं 29 वाहिनी के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण तथा बल कर्मी उपस्थित रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026