Tranding

गुडम्बा पुलिस को बड़ी सफलता, दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार।

बिना नम्बर प्लेट दौड़ा रहे थे चोरी की स्प्लेंडर, पूछताछ में खुला राज।

ब्यूरो चीफ फुरकान कुरैशी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

थाना गुडम्बा पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई जानकारी के मुताबिक, मिश्रपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बिना नम्बर प्लेट की काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका। पूछताछ में दोनों युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने बाइक के चेचिस नम्बर को ई-चालान एप के माध्यम से चेक किया तो वाहन का वास्तविक नम्बर UP41AP8534 मिला। जांच में पता चला कि उक्त बाइक बाराबंकी जनपद के देवा थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। वाहन स्वामी द्वारा भी बाइक चोरी होने की पुष्टि की गई। इसके बाद पुलिस ने हाशिम पुत्र अतीक निवासी ग्राम अनवारी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी तथा चांद पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी ग्राम अनवारी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बाइक चोरी की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास और अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्र, उप निरीक्षक संदीप सिंह गौर,उपनिरीक्षक अतीश कुमार सिंह, कांस्टेबल रवि राणा, कांस्टेबल दीपक और कांस्टेबल सूर्य प्रकाश,विवेक सिंह शामिल रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026