शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
एक ट्रैक्टर -टेंपो की जबरदस्त टक्कर में टेंपो चालक की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही परिजनों,पूरे ग्रामीण क्षेत्र में मातम का माहौल बन गया।
मृत टेंपो चालक की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के,मथौली गांव,वार्ड नंबर 7 निवासी, 25 वर्षीय राजा महतो के रूप में की गई है।मृतक के
पिता ने संवाददाता को बताया कि मृतकअपने घर से रात के समय खाना खाकर टेंपो लेकर कमाने के लिए निकला था,लेकिन सवारी नहीं मिलने के कारण घर लौट रहा था,तभीअचानक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेंपो में जबरदस्त ठोकर मार दी,जिससे टेंपो चालक का घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना स्तर पर उपस्थित ग्राम वासियों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर, पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया,
परिजनों के द्वारा थाना पर आवेदन देने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कांड की जांच में जुड़ गई है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026