उच्च स्तरीय जांच की मांग ।
रिपोर्ट विनोद विरोधी
गया, बिहार।
शहर में स्वास्थ्य जगत से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। अर्श अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सक डॉ टी शर्मा की शैक्षणिक डिग्रियों, प्रमाण पत्रों और अन्य दस्तावेजों की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई है। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आईजी को एक विस्तृत आवेदन सोपा गया है।इसमें कई बिंदुओं पर जांच करने का अनुरोध किया गया है। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अर्श हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ नवनीत निश्चल, प्रबंध निदेशक डॉ कविता निश्चल ,समाजसेवी हरि प्रपन्ना और अन्य अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन पारदर्शी जांच का समर्थन है और चाहता है कि पूरे मामले की निष्पक्ष पड़ताल हो ताकि सच्चाई सामने आ सके। प्रबंधन का आरोप है कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से अस्पताल की छवि धूमिल करने और संस्थान को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।साथ ही अस्पताल के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को डराने धमकाने की भी शिकायत की गई है।प्रबंधन के अनुसार डॉ टी शर्मा के विभिन्न दस्तावेजों में नाम, जन्मतिथि तथा अन्य व्यक्तिगत जानकारी को लेकर कथित विसंगतियां दिखाई देती है। आवेदन में किर्गिज स्टेट मेडिकल अकादमी से एमबीबीएस की पढ़ाई, नामांकन ,डिग्री, प्राप्ति,एफएमजी( फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट) परीक्षा ,इंटर्नशिप, पासपोर्ट ,वीजा ,बैंक खातों एवं अन्य संबंधित अभिलेखों की सत्यता की जांच करने की मांग की गई है ।अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि कुछ दस्तावेजों में उनका नाम टिकेंद्र शर्मा दर्ज है, जबकि एमबीबीएस प्रमाण पत्र में टिकेंद्र कुमार शर्मा अंकित बताया गया है। वहीं दूसरी ओर डॉ टी शर्मा ने भी अलग प्रेस वार्ता कर अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपी को पूरी तरह निराधार और वेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि उनके पास अपनी शैक्षिक योग्यता और चिकित्सकीय अभ्यास से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज एवं वैध दस्तावेज उपलब्ध है ।उनका कहना है कि दस्तावेजों में उम्र या व्यक्तिगत विवरण से जुड़ी छोटी-मोटी त्रुटियां कई लोगों के अभिलेखों में हो सकती है और बाद में उसका सुधार भी हो जाता है। लेकिन उनकी डिग्री को फर्जी बताना गलत है ।उन्होंने कहा कि उन्हें कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है तथा वह किसी भी निष्पक्ष जांच को स्वागत करते हैं। फिलहाल दोनों पक्षों के आरोप प्रत्यारोप के बीच या मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ है और अब सब की निगाहें जांच एजेंसियों की आगामी कार्रवाई और निष्कर्ष पर टिकी है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026