Tranding

झाझरी गांव निवासी पलंबर मिस्त्री का लद्दाख में हुई मौत,मचा कोहराम।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इनरवा थाना क्षेत्र के झाझरी गांव निवासी,जाटी महतो के 22 वर्षीय पुत्र,साजन कुमार का लद्दाख में मौत हो गई। संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार,झाझरी निवासी,जटा महत्व के पुत्र साजन कुमार लद्दाख के वास्को में जीकोपार्जन के लिए 3 महीना पहले गया हुआ था। घर के परिवार के सुनहरे भविष्य के सवारने को लेकर वह प्लंबर मिस्त्री का काम करताथा,उसके साथ उसका बड़ाभाई,राजन कुमार भी रहता है। रात्रि समय साजन कुमार खाना खाकर अपने रूम में सोने चला गया, सुबह काफी देर तक साजन कुमार का रूम नहीं खुला तो उसके भाई,राजन कुमार और साथियों ने रूम का दरवाजा तोड़कर घुसे,उसके बाद का दृश्य देखकर सभी हत्यप्रभ हो गए।साजन कुमारअपने बिछावन पर मृत पड़ा हुआ था। लद्दाख में ही मृत् साजन कुमार का पोस्टमार्टम कराया गया। इस घटना की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी सूचना फैल गई,काफी संख्या में गांव वाले भी मृतक के घर पहुंच गए।मृतक साजन कुमार के पिता जटा महतो,माता,दुर्गातारा देवी, बहन,मनीषा देवी साहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मृतक के परिजनों ने संवाददाता को बताया कि मृतक,साजन कुमार का अंतिम संस्कार लद्दाख में में ही किया जाएगा साजन कुमार के मर जाने से उसके परिवार के सदस्यों पर रोटी रोजी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मृतक की शादीअगले वर्ष तय हो गई थी। परिजनों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है ताकि उनके घर का पालन पोषण,भरण पोषण का काम हो सके।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026