Tranding

पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज में सरस्वती पूजा एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज (उ.प्र.)

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी द्वारा माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन से की गई।

इसी अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी, उप्रधानाचार्य सुजीत विक्टर, नितिन राफेल सहित समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
6

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026