भारत समाचार न्यूज एजेंसी
जयपुर, राजस्थान।
ज्येति नगर स्थित कठपुतली नगर कच्ची बस्ती विकास समिति पदाधिकारियों की ओर से रंगों का त्योहार होली उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। समिति अध्यक्ष डॉ. ओपी टांक, उपाध्यक्ष गजानंद खींची, विनोद भाट आदि ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर होली का दहन किया। इसके पश्चात बस्तीवासियों की टोली ने लोगों के घर-घर जाकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभ कामनाएं दी।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026