मगध विकास भारती के मंत्री बनाए गए सुरेंद्र।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

 गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड स्थित शोभ में संचालित गैर सरकारी संगठन मगध विकास भारती के नए मंत्री के रूप में सुरेंद्र कुमार को चयन किया गया है। संयोजन कार्यालय में संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया है।वहीं कार्यकारिणी के सदस्य रहे प्रतिमा कुमारी को सहायक मंत्री बनाया गया है। गौरतलब है कि वर्तमान मंत्री शिवंदन प्रसाद यादव के बीते कई माह से अस्वस्थता को लेकर नए सिरे से चुनाव कराया गया है। अब वे संस्था के सदस्य के रूप में माने जाएंगे। बैठक में मौजूद कार्य करने की अन्य सदस्यों में कोषाध्यक्ष सुनीता देवी, एहसान मजहरी, बाल गोविंद प्रसाद, विनोद कुमार मंडल ,विनय कुमार, रंजीत प्रसाद मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026