Tranding

सड़क हादसे में एक 66 वर्षीय धनीलाल साह की हुई मौत, वाहन सहित चालक फरार

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बेतिया लोरिया मुख्य मार्ग पर रात्रि समय एक सड़क हादसे में 66 वर्षीयधनीलाल साह की मौत हो गई।घटना लौरिया थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव के नजदीक उसे समय हुई जब सड़क पार कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना के बाद पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी पाई गई। लोरिया थाना के पुलिस टीम तत्काल मौके को पहुंची,शव को अपने कब्जे में ले लिया, आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

लौंरिया थानाअध्यक्ष,रमेश कुमार शर्मा ने संवाददाता को बताया कि इस मामले में प्रथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खगाल रही है,अज्ञात वाहन तथा उसके चालक की पहचान करने की प्रयास कर रही है, उन्होंने जल्द ही दोषी को पकड़ने काआश्वासन दिया।

India khabar
22

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026