Tranding

यातायात पुलिस महराजगंज द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग अभियान जारी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न तिराहों एवं चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों पर बैरियर लगाकर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। वाहन चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट तथा दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए चालान किया गया।

जागरूकता अभियान के तहत पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा सुरक्षा मानकों को अपनाने हेतु प्रेरित किया।

यातायात पुलिस का यह अभियान नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

Karunakar Ram Tripathi
10

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026