Tranding

दुलौर गांव पहुंचे तेजस्वी यादव व मुकेश सहनी,आग लगी से पीड़ित परिवार से की मुलाकात,दिया हर संभव मदद का भरोसा।

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर/जन्दाहा(वैशाली) सूबे के पूर्व उप मुख्य मंत्री तेजस्वी यादव व वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी वैशाली जिले के जन्दाहा प्रखंड क्षेत्र स्थित दुलौर गांव पहुंचें।जहां अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलकर दिया हर संभव मदद का भरोसा।जन्दाहा प्रखंड के दुलौर गांव में बीते 25 अप्रैल को बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई थी और देखते ही देखते तेज पछुआ हवा के कारण आग ने करीब एक हज़ार से ज़्यादा घरों को अपने आगोश में ले लिया और सारे घर पूरी तरह से जल गए।आग लगने से वृद्ध योगेश्वर पासवान की मौत हो गई थी।जबकि इसके अलावा दर्जनों लोग झुलस गए थे और दर्जनो मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई थी।मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव ने हेलीकॉप्टर से पीड़ित परिवारों का सर्वे किया है।इस दौरान हम लोगों को सूचना मिली थी दुलौर गांव में आग लगी है।हमने हेलीकॉप्टर से ही गांव का मुआयना किया है।आगलगी की घटना में बहुत नुकसान हुआ है।आप लोगों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।घटना को लेकर वैशाली जिला अधिकारी से बात कर सुविधा मुहैया करवाया जाएगा।उन्होने कहा लालू प्रसाद यादव ने इस घटना घड़ी में संदेश भेजा है कि आप लोग घबराइए मत इस दु:ख में राजद पार्टी आपके साथ है।इस दौरान वीआईपी पार्टी सुप्रीमो मुकेश साहनी ने कहा कि दुख की घड़ी में हम सभी महागठबंधन के लोग आप लोगों के साथ है।सरकार के द्वारा सभी अग्नि परिवारों को सहायता उपलब्ध होगा ही और अपने स्तर से जो भी होगा सहायता उपलब्ध कराया जाएगा।इस अवसर पर पूर्व मंत्री शिव चंद्र राम,राज्य सभा सांसद मनोज झा,महुआ से राजद विधायक डॉक्टर मुकेश रौशन,महनार से राजद विधायिका वीणा सिंह,पूर्व विधायिका प्रेमा चौधरी,राजद नेता अरविंद सहनी,जन्दाहा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर,जन्दाहा प्रखंड प्रमुख ओम प्रकाश सहनी,संजय राय आदि समेत दर्जनों राजद, कांग्रेस, वीआईपी समेत अन्य महागठबंधन के नेता,कार्य कर्ता और बड़ी तादाद में आम लोग मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
73

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026