Tranding

वित्त राज्यमंत्री एवं बीजेपी प्रत्याशी पंकज चौधरी की सुरक्षा में तैनात कर्मी को दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत।

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के नामांकन में जाते समय एक सुरक्षाकर्मी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी नामांकन के लिए धनेवा- धनेई स्थित अपने आवास से रथ पर सवार होकर निकले। रथ पर डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई विधायक सवार थे। रथ पर ही भाजपा प्रत्याशी के साथ सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पीएसओ हेड कांस्टेबल बादशाह सिंह भी सवार से थे। फरेंदा रोड पर एक गेस्ट हाउस के समीप गनर बादशाह सिंह (59) को अचानक बेचैनी होने लगी। इस पर फौरन गनर को एंबुलेंस से इलाज के लिए निजी हास्पिटल में अपराह्न लगभग 1.43 बजे भर्ती कराया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनके परिवार में तीन बेटे हैं बादशाह सिंह देवरिया जनपद के ग्राम सभा अहिरौली बघेल थाना बनकटा के रहने वाले थे। 1993 में पीएसी में भर्ती हुए थे। 2015 में हेड कांस्टेबल पद पर उनका प्रमोशन हुआ था। 24 अप्रैल 2018 को महराजगंज में स्थानांतरित होकर आए थे। परिवार में तीन बेटा हैं। पत्नी का निधन हो चुका है। बड़ा बेटा एसएसबी में कार्यरत है। निधन की खबर मिलते ही दो बेटे अंकित सिंह व बिट्टू फौरन हास्पिटल पहुंचे। बताया जा रहा है कि बादशाह सिंह को दो बार पहले भी हार्ट अटैक हो चुका था। लखनऊ के चिकित्सक से उनका इलाज चल रहा था।

गनर के निधन की खबर सुनते ही पुलिस महकमा में शोक की लहर दौड़ गई। एसपी सोमेन मीना, एएसपी आतिश कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी हास्पिटल पहुंचे।

नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी हास्पिटल पहुंच घटना की जानकारी लिए।

Karunakar Ram Tripathi
102

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026