Tranding

मराठा साम्राज्य का नक्शा ऐतिहासिक रूप से बिल्कुल गलत : घुमरिया

एनसीईआरटी 8वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक पर सवालिया निशान

जयपुर. अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष केसी घुमरिया ने कहा कि एनसीईआरटी 8वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की किताब में मराठा साम्राज्य का नक्शा ऐतिहासिक रूप से बिल्कुल गलत है। नक्शे में पूरे राजस्थान पर मराठाओं का राज दर्शाया गया है, जो कभी हुआ ही नहीं था, मराठा कभी राजस्थान में घुस नहीं पाए थे।

घुमरिया ने यहां एक बयान में कहा-भाजपा मानसिकता से प्रभावित लोगों ने राजस्थान के वीर इतिहास को गलत साबित करने की साजिश की है। यह इतिहास एनसीईआरटी की न्यू एडिशन-जुलाई 2025 में जोड़ा गया है, केंद्र सरकार तुरंत इसका संज्ञान लेकर इसको तुरंत हटवाए, हम हमारे इतिहास को किसी भी कीमत पर विकृत नहीं होने देंगे।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026