Tranding

स्वतन्त्रता दिवस के पूर्व संध्या पर जिला कारागार से निकला प्रभात फेरी।

लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना को जागरूक करने की उद्देश्य निकल गई तिरंगा यात्रा।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

जिला कारागार से स्वतन्त्रता दिवस के पूर्व संध्या के अवसर पर कारागार प्रशासन के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रातः 7:00 बजे प्रभात फेरी निकाली गई, यह प्रभात फेरी जिला कारागार गोरखपुर के मुख्य द्वार से प्रारम्भ होकर पं० राम प्रसाद बिस्मिल जी स्मृति द्वार तक पुनः पं० राम प्रसाद बिस्मिल जी स्मृति द्वार से जिला कारागार गोरखपुर के मुख्य द्वार पर समाप्त हुई।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जेल अधीक्षक, जेलर हाथों हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए लोगों के अंदर देश भक्ति की भावना को जागरूक करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाल गया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक डी. के पाण्डेय, वरिष्ठ परामर्श दाता विनय राय, जेलर अरूण कुमार कुशवाहा, जेलर नरेश कुमार, डिप्टी जेलर विजय कुमार, आदित्य कुमार, कृष्णकुमारी, अमिता श्रीवास्तव, कारागार शिक्षक राजीव चौरसिया कारागार, फार्मासिस्ट एवं अन्य कारागार कर्मी उपस्थित रहें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
42

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026