"राष्ट्रीय हिन्दी त्रैमासिक पत्रिका कमलापुरी दर्पण का विमोचन"
भारत समाचार न्यूज एजेंसी
जंगल धूसड़, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
किसी भी समाज के उत्थान के लिए सांगठनिक एकता की जरूरत होती है । समाज में भाईचारा बनाए रखने के लिए एकजुटता व सहयोग की भावना की अहम भूमिका होती है । सांगठनिक एकता के बल पर समाज को शक्तिशाली व सामर्थ्यवान बनाया जा सकता है । उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदीन गुप्ता ने कही । अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक एवं विवाह योग्य वर कन्या गोष्ठी का आयोजन जंगल धूसड़ स्थित एक मैरेज लान में शुक्रवार को किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण कर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर व द्वीप प्रज्वलन से हुआ । इस दौरान मुख्य अतिथि श्री गुप्ता ने राष्ट्रीय हिन्दी त्रैमासिक पत्रिका कमलापुरी दर्पण का विमोचन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दुष्यंत कमलापुरी ज्ञान ने व संचालन गोरखपुर इकाई के महामंत्री प्रभुदयाल कमलापुरी ने किया । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथिगण दयाकृष्ण गुप्ता कोषाध्यक्ष भाजपा महानगर, डा. धर्मेंद्र कमल, डा. अर्पिता आनंद कमला व विशेष अतिथि पूजा गुप्ता एडवोकेट मंत्री भाजपा महिला मोर्चा सहित तमाम वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रमुख रूप से कहा कि समाज को नई दिशा देने के लिए युवाओं को आगे आना होगा । इस दौरान कमलापुरी वैश्य को पिछड़े वर्ग में शामिल कराने के लिए शासन को मांग पत्र भेजने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया । समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से आए पदाधिकारियों में से गुजरात प्रदेश महामंत्री हेमराज गुप्ता, राष्ट्रीय संरक्षक प्रेम कमलापुरी, प्रांतीय संरक्षक मंगल प्रसाद गुप्ता, रंजना गुप्ता, रवीन्द्र गुप्ता, पूरन गुप्ता, नीरज गुप्ता, राधेश्याम कमलापुरी, चन्द्रशेखर, राजकुमार अभय, राजेश गुप्ता, रजनीश गुप्ता, शिवदास गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चन्द्रभान गुप्ता, पंकज कुमार, सोनू गुप्ता, राजेन्द्र उर्फ कुक्कु, ध्रुव कमलापुरी, मनोज कुमार, नीलेश ज्वाला, शम्भू दयाल, पवन गुप्ता व रामकुमार गुप्त सहित तमाम लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026