Tranding

पुलिस लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि सीमावर्ती जिले में तैनाती के दौरान पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। यहां घुसपैठ और संदिग्ध सामाजिक गतिविधियों की संभावना अधिक रहती है, ऐसे में प्रत्येक कर्मी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरे जज्बे और जीवटता के साथ करना चाहिए।

शुक्रवार को पुलिस लाइन में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने वर्षभर मेहनत से काम किया है। उसके परिणामस्वरूप कुछ साथियों को इस अवसर पर मेडल और पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जबकि कुछ को नहीं मिले हैं। लेकिन यह कभी भी आपके उत्साह और समर्पण को कम नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें अपने शहीदों के आदर्शों पर चलना है। वर्दी केवल नौकरी का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसमें कई तरह की जिम्मेदारियां निहित हैं — न केवल सुरक्षा की, बल्कि जनता के प्रति संवेदनशीलता की भी। एक संवेदनशील पुलिस बल ही जनता का विश्वास जीत सकता है।

एसपी मीणा ने कहा कि इतने वर्षों की गुलामी के बाद हमें आजादी मिली है। आजादी के पहले अंग्रेजों की और ब्रिटिश सरकार थीं, लेकिन वे संवेदनशील नहीं थीं। आज हमारे पास चुनी हुई संवेदनशील सरकार है, और हम उसके तंत्र का हिस्सा हैं। इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम जनता के अधिकारों की रक्षा करें, उनकी भावनाओं का सम्मान करें, और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखें।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर आप किसी कैदी से पूछें कि गुलामी क्या होती है, तो वह इसका सही अर्थ बता देगा। आज हम स्वतंत्र हैं, इसलिए हमें आजादी के महत्व को समझना होगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। पुलिस लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान प्रदान किए गए। उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी (चालक) मो० उस्मान (थाना पुरन्दरपुर) तथा मुख्य आरक्षी मिथिलेश कुमार सिंह (सम्बद्ध यातायात/परिवहन) को प्रदान किया गया। सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह उपनिरीक्षक (उ0नि0) मदन मोहन मिश्र (शाखा—गोरखपुर) एवं थानाध्यक्ष भिटौली को प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त यू0पी0-112 मुख्यालय द्वारा उत्कृष्ट रिस्पांस टाइम हेतु प्रशस्ति पत्र कुलदीप यादव (कमाण्डर, PRV-2576), सूरज चौहान (कमाण्डर, PRV महराजगंज), विजय बहादुर यादव (सब कमाण्डर, PRV महराजगंज), कृष्ण मुरारी (सब कमाण्डर, PRV महराजगंज), जितेन्द्र यादव (पायलट, PRV महराजगंज) तथा मुन्नर प्रसाद (पायलट, PRV महराजगंज) को प्रदान किया गया।

पुलिस अधीक्षक, महराजगंज द्वारा अच्छे कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किए गए— निरीक्षक मनोज कुमार (प्रभारी निरीक्षक, पुरन्दरपुर), निरीक्षक शाह मुहम्मद (प्रभारी, परिवार परामर्श केन्द्र), उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार (थानाध्यक्ष, निचलौल), उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम राय (थानाध्यक्ष, नौतनवा), उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह (थानाध्यक्ष, श्यामदेउरखा), उपनिरीक्षक महेन्द्र मिश्रा (थानाध्यक्ष, ठूठीबारी), उपनिरीक्षक मदन मोहन मिश्र (थानाध्यक्ष, भिटौली), उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह (प्रभारी, स्वाट टीम), उपनिरीक्षक योगेश कुमार सिंह (प्रभारी, एसओजी), उपनिरीक्षक (यातायात) गुड्डू प्रभाकर, उपनिरीक्षक (यातायात) अरुणेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रमेश यादव (पेशी शाखा), मुख्य आरक्षी कृष्णा गुप्ता (कार्यालय: अपर पुलिस अधीक्षक), मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र यादव (कार्यालय: अपर पुलिस अधीक्षक), मुख्य आरक्षी उपेन्द्र कुमार शाह (चुनाव सेल/फिजियोथेरेपी कक्ष), मुख्य आरक्षी सत्य विजय (पेशी शाखा), मुख्य आरक्षी राजेश चौधरी (गोपनीय कार्यालय), आरक्षी धनन्जय कुमार राम (गोपनीय कार्यालय), आरक्षी सत्य प्रकाश पाल (जनपद पुलिस लाइन, महराजगंज), राम प्रकाश गुप्त (काउंसलर, परिवार परामर्श केन्द्र), पशुपति नाथ त्रिपाठी (काउंसलर, परिवार परामर्श केन्द्र) एवं श्रीमती प्रियंका सिंह (काउंसलर, परिवार परामर्श केन्द्र)। साथ ही, अनुराग वीडियो केयर के संचालक पंकज विश्वकर्मा को महत्वपूर्ण अवसरों पर उत्कृष्ट फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी हेतु मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
121

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026