Tranding

एपीएम एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से हुआ संपन्न

महराजगंज जनपद के पिपरालाला मे स्थित APM एकेडमी में देश का 79 वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक और पूर्व सीबीआई अधिकारी रूपेश कुमार श्रीवास्तव एवं मुख्य अतिथि राम कृपाल वर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के बाद राष्ट्रगान और बच्चों के जय-घोष से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो उठा, विद्यालय के बच्चों द्वारा पथसंचलन / मार्च पास्ट कर अनुशासन, एकता और समन्वय का अनूठा प्रदर्शन कर मुख्य अतिथि और तिरंगे को सलामी दी।

इस शुभ अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित गीत ,भाषण और नृत्य जैसे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। छोटे बच्चों की वीर वीरांगनाओं की वेशभूषा आकर्षण का मुख्य केंद्र रही।

मुख्य अतिथि ने मंच से सभी कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य हैं और इनके सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय का प्रयास अद्वितीय है।

विद्यालय के निदेशक और पूर्व सीबीआई अधिकारी रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में बताया कि आज का दिन स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को याद करने और उनके देशभक्ति और अनुशासन का अनुकरण करने का दिन है, आज हमारा देश विश्व के अग्रणी देशों की पंक्ति में खड़ा है, जहां एक ओर हम वसुधैव कुटुम्बकम की संस्कृति को मानते हैं तो वहीं आज भारत दुश्मनों के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर करने वाला नया भारत भी है।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को गोरखपुर में स्व. प्रतुल लाहिड़ी की स्मृति में बालस्वर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित "जश्न-ए-आज़ादी" कार्यक्रम के अंतर्गत देशभक्ति विषय पर समूह नृत्य प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त कर पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया था, जिसके लिए उनको मुख्य मंच से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि, निदेशक महोदय और पूरे विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य अविनाश प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों, ग्रामवासियों और बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।

बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया और अपने भाषण और गीत के माध्यम से स्वतंत्रता, संविधान और नई पीढ़ी की जिम्मेदारी पर अपने विचार रखे और आजादी के अर्थ और इसके पीछे के संघर्ष को बताकर पूरे वातावरण को भावुक कर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य फिरोज रहमान, शिक्षिका सविता सिंह,अन्नपूर्णा मिश्रा, तमन्ना बानो, सरिता पाण्डेय, नेहा यादव, आयुषी तिवारी,नर्वदा पाण्डेय,खुशबू गुप्ता, संध्या शर्मा, ज्योति श्रीवास्तव और शिक्षक आनंद सिंह, आकाश गुप्ता, शैलेश सिंह, सन्नी गुप्ता, जीत बहादुर राणा, आदर्श कुंवर सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026