Tranding

मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया मे स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

दीवान बाजार मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया के प्रबंधक हाजी तहुव्वर हुसैन व प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में मदरसा कार्यालय पर हर साल की तरह इस साल भी झंडा फहराकर बच्चों के अंदर जन चेतना जागने के अवसर प्रदान किए गए ताकि भविष्य में बच्चे पढ़ लिखकर बड़े हो जाए तो भारतवर्ष के आजादी का पर्व कभी ना भूलने पाए जहां रहे आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित करते रहे हुसैनिया मदरसा दीवान बाजार के ध्वजारोहण कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता काउंसलर खैरूल बशर आईपीएस की ट्रेनिंग करने वाले मुख्य अतिथि रहे जब खैरुल बशर काउंसलर समाजसेवी ने अपने संबोधन में बच्चों को मुबारकबाद दिया उनकी शिक्षा के प्रति नई चेतना जागृत किया उन्होंने मदरसा हुसैनिया के बच्चों को अब्दुल कलाम पूर्व राष्ट्रपति के बारे में बच्चों को बताया आप लोग भी बड़े होकर पढ़ लिख कर मदरसे की डिग्री लेने के बाद आईपीएस पास करने के बाद यदि मौका मिला तो अब्दुल कलाम जैसे महान मिसाइल मैन बन्ना गांधी जी जैसे महान नेता सत्यआहिंसा के मार्ग पर चलने वाले अच्छी-अच्छी बातें लोगों को बताने वाले बुराई के खिलाफ लड़ने वाले सत्य का पाठ पढ़ने वाले जैसे महान नेता बनना कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित हुए इमाम चौक एक्शन कमेटी के सदर अब्दुल्ला कोषाध्यक्ष शकील अहमद अंसारी ने मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को बहुत सारी किताब कॉपियां जरूरत के समान मुहैया कराने के लिए वादा किया अच्छे और नेक बच्चे पढ़ाई में अव्वल रहते हैं अपने मां-बाप का नाम रोशन करते हैं ध्वजारोहण कार्यक्रम में मदरसे के सभी शिक्षक उपस्थित होकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों जवानों जो अपने देश पर मर मिटे अपने प्राणों की बाजी लगाई देश को आजाद कराया अंग्रेजों के चंगुल से देश को बचाया ऐसे वीर सपूतों को लोगों ने नमन किया।

इस अवसर पर मदरसा प्रबंधक हाजी तहव्वर हुसैन, प्रधानाचार्य हाफिज नजरे आलम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अल्ताफ हुसैन, मुफ्ती अख़्तर हुसैन मन्नानी, नवेद आलम आदि शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
114

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026