जंगल धूसड़, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
क्षेत्र के पीएन नेशनल पब्लिक स्कूल व लिटिल माउण्ट पब्लिक स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और राष्ट्रीय गर्व के साथ मनाया गया । विद्यालय परिसर तिरंगे रंगों से सुसज्जित था । कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने के साथ हुई । छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और देशभक्ति की भावना को मंच पर जीवंत किया । मुख्य आकर्षण का केन्द्र "ऑपरेशन सिंदूर" पर आधारित नाट्य मंचन था, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रभावशाली चित्रण किया गया । इस प्रस्तुति ने दर्शकों की आंखें नम हो गई ।
जंगल धूसड़ स्थित पीएन नेशनल पब्लिक स्कूल में निदेशक दीपक सिंह और प्रधानाचार्य अजीत दीक्षित जबकि जंगल सुभान अली स्थित लिटिल माउण्ट पब्लिक स्कूल में निदेशक सरसिका मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की है ।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026