शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
जिला के साठी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ एक 16 वर्षीय नाबालिक युवक ने घर में अकेले लड़की को पाकर उसके घर में घुसकर रेप का मामला सामने आया है।पीड़िता के परिजनों ने 16 वर्षीय नाबालिक युवक के खिलाफ साठी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना उस समय हुई जब पीड़िता घर पर अकेली थी, उसके परिवार के लोगों खेत में काम करने गए थे। पड़ोस में रहने वाला आरोपी लड़का मौका देखकर घर में घुस गया उसने लड़की के साथ रेप किया,फरार हो गया,भागते समय पीड़िता के परिजनों उसे देखा था। परिवार को लोगों के घर लौटने पर रोती हुई पीडिता ने पूरी घटना बताई। पीड़िता के परिजन जब आरोपी के घर पहुंचे तो उन लोगों ने धमकियां देनी शुरू कर दी।थानाअध्यक्ष,राजन कुमार ने संवाददाता को बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी
स्थानीय लोग घटना की निंदा कर रहे हैं,और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की शीघ्र ही गिरफ्तारी काआश्वासन दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह गलत सूचनाओं के प्रसार में बचे और जांच में सहयोग करें।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026