Tranding

त्रिमुहानी निकट मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मंदिर पर,पवन सुत सेवा समिति की बैठक संपन्न

पुरानी कमेटी भंग कर सर्व सम्मति से 11 सदस्यीय नई कमेटी का गठन

धनंजय शर्मा

बेल्थरा रोड, बलिया। स्थानीय कस्बे के त्रिमुहानी निकट मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में 15 अगस्त शुक्रवार रात्रि 8 बजे पवन सुत सेवा समिति की बैठक, समिति के अध्यक्ष स्वयं श्री हनुमान जी महाराज के संरक्षण में संपन्न हुई। बैठक में सर्व सम्मति से पुरानी कमेटी के कार्यकारणी को भंग कर 11नई सदस्यीय कार्य समिति का गठन किया गया। जिसमें उपस्थिति सभी सदस्यों ने आस्था के प्रति अपनी अपनी सहमति प्रदान की। बैठक में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए यह निर्णय लिया गया कि आगे किसी भी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन इन्हीं 11 सदस्यीय कार्य समिति के सहमति से किया जाएगा।यह कमेटी जो फैसला करेगी वह मान्य होगा। इसके अलावा अन्य सदस्य का किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप मान्य नहीं होगा।

नई कार्य समिति में संरक्षण श्री गुलाबचंद मुनीब जी हमेशा की तरह अपने पद पर आसीन हैं।अध्यक्ष स्वयं श्री हनुमान जी महाराज है। बैठक में निर्णय के अनुसार 11सदस्य कार्य समिति में राम जी प्रसाद जायसवाल, रामउग्रह शर्मा, कमला मास्टर, जयराम मंत्री, जय प्रकाश बरनवाल वैध, योगेंद्र मास्टर, गणेश जी, हेमंत शुक्ला,बलराम,राजेश गुप्ता ड्राफ्ट मैन, घनश्याम गुप्ता, शामिल हैं।

आज की बैठक में प्रमुख रूप पवन वर्मा, संजय श्रीवास्तव, गोरख मद्धेशिया, संजय बरनवाल, मनोज वर्मा, दुर्गेश शर्मा, सोनू गुप्ता,कतवारू मौर्य (मौर्या कम्प्यूटर) बैजनाथ गुप्ता, धनंजय शर्मा पत्रकार,राजेश वर्मा,आदि मौजूद रहे।

India khabar
78

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026