रिपोर्ट विनोद विरोधी
गयाlजिले में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को मातम में डुबो दिया l स्कूल में ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लेने के बाद 8वीं कक्षा के चार छात्र घर लौटने के बजाय नहाने के लिए फुलवा डैम चले गएlइस दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण दो छात्रों की डूबने से मौत हो गईl
घटना रोशनगंज थाना क्षेत्र के भरारी स्थान के पास शुक्रवार को हुईl जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल में आयोजित ध्वजारोहण समारोह के बाद आठवीं कक्षा के चार दोस्त सचिन कुमार, निखिल कुमार और दो अन्य रोशनगंज थाना क्षेत्र के भरारी स्थान के पास स्थित फुलवा डैम में नहाने गए थेl चारों दोस्त स्कूल से छुट्टी होने के बाद एक साथ डैम की ओर गएl स्नान के दौरान दो छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगेlउनके दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकेl मृतक छात्रों की पहचान रोशनगंज पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष कुमार के 14 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार और बांकेबाजार थाना क्षेत्र के ब्राह्मण बीघा गांव के दिलीप मिश्रा के 14 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार के रूप में हुई हैl दोनों छात्र आठवीं कक्षा में पढ़ते थेl हादसे की सूचना मिलते ही दोनों छात्रों के परिजन डैम पर पहुंचे और शवों को बाहर निकाला गयाl जिसके बाद परिवारों में चीख-पुकार मच गईl
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026