चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
क्षेत्र के अधिकांश गांवो में विद्युत कर्मचारियों की मनमानी सिर चढ़ कर बोल रही है ।जहां एक तरफ केंद्र सरकार गांवों में भी कम से कम इक्कीस घंटे विजली उपलब्ध कराने का दावा करती है वहीं दूसरी तरफकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता सहित विद्युत कर्मचारियों द्वारा विजली सप्लाई में अनियमित कटौती व कनेक्शन विच्छेदन को लेकर क्षेत्र के दर्जनों उपभोक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जेई के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है ।
चौक विद्युत उपकेंद्र से नगर पंचायत चौक बाजार, करौता, दरहटा, परसा राजा, कम्हरिया कला, धरमौली, बेलभरिया ,नाथनगर विजयपुर, बेलवकाजी, परास खांड आदि गांवों में अनियमित विद्युत कटौती पर लोगों ने आक्रोश जताया है साथ ही लोगों ने बताया कि जिसका बिल दस हजार से कम है जेई स्वयं जाकर विद्युत विच्छेदन धनउगाही के लालच में करा दे रहे हैं जो लोग उन्हें अलग से एक हजार नकद दे दे रहे हैं उनका जोड़वा दिया जा रहा है।इस क्रम में ,ऋषिकेश ,राम बदन,संजय सुनील ,अभय , इंद्रेश, सुदर्शन, नरसिंह कुमार,निसार आदि लोगों ने बेतहाशा विद्युत काटने व आपूर्ति बाधित करने पर आक्रोश व्यक्त किया है। जबकि अवर अभियंता गुलाब चंद राव ने बताया कि यह विभागीय आदेश है ।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026